RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026: 1100 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा की पूरी जानकरी

इस आर्टिकल में हमने RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 के बारे में डिटेल जानकारी दी है। 1100 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा और फीस की पूरी जानकारी देखें।

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 राजस्थान के कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board – RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) के कुल 1100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 944 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 156 पद शामिल हैं।
जो उम्मीदवार कृषि विषय से पढ़ाई कर चुके हैं और राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण है।

इस लेख में हम आपको RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे – आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वैकेंसी डिटेल, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 : Overview

भर्ती बोर्डRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
पद नामAgriculture Supervisor
कुल पद1100
आवेदन मोडOnline
आवेदन शुरू13 January 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 February 2026
परीक्षा तिथि18 April 2026
जॉब लोकेशनराजस्थान

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 – Important Dates

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार करने के लिए 14 फरवरी 2026 तक का समय दिया जाएगा, जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में दी गयी हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू13 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि11 फरवरी 2026
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि18 अप्रैल 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी की जाएगी

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 Application Fee

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट शामिल हैं।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / EWS / OBC (क्रीमी लेयर)₹600/-
EWS / OBC (नॉन क्रीमी लेयर)₹400/-
SC / ST / PH₹400/-
फॉर्म करेक्शन शुल्क₹300/-

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 Age Limit

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार ने इस तारीख तक कम से कम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और उसकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

यदि कोई अभ्यर्थी पहले से ही कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती–2023 में आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पाया था, लेकिन अब वह इस भर्ती में 40 वर्ष से कम आयु का है, तो उसे आयु की दृष्टि से पात्र माना जाएगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को अधिकतम 3 वर्ष से ज्यादा की अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट-

राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार कुछ वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी गई है:

  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।
  • SC / ST / OBC / MBC / EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों (जो राजस्थान की मूल निवासी हैं) को 10 वर्ष की अधिकतम आयु छूट का प्रावधान है।

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 Eligibility Criteria

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कृषि विषय से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

(i) उम्मीदवार ने भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी. (कृषि) या बी.एससी. (कृषि–उद्यान) उत्तीर्ण किया हो
अथवा
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 योजना के अंतर्गत कृषि विषय के साथ वरिष्ठ माध्यमिक (नई या पुरानी योजना) उत्तीर्ण किया हो।
(ii) उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी में कार्य करने का ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।

नोट:- जो अभ्यर्थी परीक्षा की अंतिम तिथि तक उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर लेते हैं या परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र होंगे, लेकिन चयन के समय उन्हें संबंधित योग्यता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 Category Wise Vacancy

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 के तहत कुल 1100 पद जारी किए गए हैं, जिन्हें Non-TSP और TSP Area में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार बांटा गया है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार रिक्तियों की संख्या नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कैटेगरी वाइज वैकेंसी-

श्रेणीपद
सामान्य (GEN)346
EWS93
OBC46
MBC195
SC149
ST111
Baran04
कुल944

अनुसूचित क्षेत्र के लिए कैटेगरी वाइज वैकेंसी-

श्रेणीपद
सामान्य (GEN)79
SC07
ST60
कुल156

How To Apply Online for RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026

RSSB Agriculture Supervisor Online Form 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • Important Links सेक्शन में दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें या फिर सीधे RSSB की Official Website पर जाएं
  • आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी जाये वो सभी जानकारी सही-सही भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फाइनल सबमिट से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक कर लें

नोट: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले Official Notification को ध्यान से पढ़ें (Age Limit, Qualification, Last Date आदि)।

महत्वपूर्ण लिंक्स-

आवेदन करने के लिए लिंकActivate Soon
ऑफिसियल नोटिफिकेशनक्लिक करें
Exam City होमपेजक्लिक करें
RSSB ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें

भर्ती से रिलेटेड पूछे जाने वाले प्रश्न-

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 है।

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1100 पद जारी किए गए हैं, जिनमें Non-TSP और TSP दोनों क्षेत्र शामिल हैं।

RSSB Agriculture Supervisor पद के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास B.Sc. (Agriculture / Agriculture-Horticulture) या 10+2 कृषि विषय के साथ पास होना अनिवार्य है।

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती 2026 की परीक्षा कब होगी?

RSSB Agriculture Supervisor की लिखित परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य / EWS / OBC (क्रीमी लेयर) के लिए ₹600/- तथा EWS / OBC (नॉन क्रीमी लेयर), SC, ST और PH वर्ग के लिए ₹400/- आवेदन शुल्क निर्धारित है।सामान्य / EWS / OBC (क्रीमी लेयर) के लिए ₹600/- तथा EWS / OBC (नॉन क्रीमी लेयर), SC, ST और PH वर्ग के लिए ₹400/- आवेदन शुल्क निर्धारित है।

1 thought on “RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026: 1100 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, आयु सीमा की पूरी जानकरी”

Leave a Comment