Rajasthan LDC Bharti 2026: 10,000+ पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Rajasthan LDC Bharti 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 10,644 पदों पर कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-II भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Rajasthan LDC Bharti 2026 – Complete Details in Hindi

अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) ने Clerk Jr-II / Junior Assistant Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जिन्होंने CET (Senior Secondary Level)-2024 की परीक्षा पास की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,644 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अनुसूचित क्षेत्र के 1002 पद और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 9642 पद शामिल हैं। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे पदों का विवरण, जरूरी तारीखें, फीस और आवेदन करने का तरीका विस्तार से बताएंगे।

Rajasthan LDC Bharti 2026 – Overview

इस सेक्शन में भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी को संक्षेप में बताया गया है ताकि उम्मीदवार एक नजर में पूरी डिटेल समझ सकें।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद नामClerk Jr-II / Junior Assistant
कुल पद10,644
विज्ञापन संख्या04/2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
नौकरी स्थानराजस्थान

Rajasthan LDC Bharti 2026: पदों का विस्तृत विवरण (Post Details)

इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,644 पदों को भरा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा पद प्रशासनिक सुधार विभाग में कनिष्ठ सहायक के हैं, इसके अलावा शिक्षा बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग वाइज खाली पदों की संख्या नीचे दी गयी है-

विभाग का नामपद का नामकुल पदों की संख्या
प्रशासनिक सुधार विभाग (अधीनस्थ विभाग)कनिष्ठ सहायक9,806
कृषि विपणन निदेशालयकनिष्ठ सहायक600
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्डकनिष्ठ सहायक98
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थानलिपिक ग्रेड-II84
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्डकनिष्ठ सहायक50
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)लिपिक ग्रेड-II06
कुल पद10,644

Rajasthan LDC Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन शुल्क (Important Dates & Fee)

हम उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और फीस भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा। जिसके लिए Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Mobile Wallet किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि05 जुलाई और 06 जुलाई 2026
परीक्षा का मोडऑफलाइन (O.M.R. आधारित)
सामान्य / क्रीमीलेयर (OBC/EBC) शुल्क₹600/-
SC/ST/OBC (NCL)/EWS/दिव्यांग शुल्क₹400/-

Rajasthan LDC Bharti 2026: पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने समान पात्रता परीक्षा (CET 12th Level-2024) पास की हो। इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता में 12वीं पास और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य है। नीचे इससे सम्बंधित पूरी जानकारी दी है।

योग्यता का प्रकारआवश्यक विवरण
शैक्षणिक योग्यता12वीं (Senior Secondary) या समकक्ष उत्तीर्ण
कंप्यूटर योग्यताRSCIT / DOEACC / NIELIT / COPA या कंप्यूटर में डिग्री/डिप्लोमा
अनिवार्य परीक्षाCET (Senior Secondary Level)-2024 में सफल होना
अन्य ज्ञानदेवनागरी लिपि (हिंदी) और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान

Rajasthan LDC Bharti 2026: आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, आदि) को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य वर्ग18 वर्ष40 वर्ष
आरक्षित वर्ग18 वर्षनियमानुसार छूट देय

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। ध्यान रखें कि आपके पास अपना CET-2024 का Application Number होना जरूरी है।

  • Step 1: सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन करें।
  • Step 2: ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करें।
  • Step 3: ‘LDC/Junior Assistant Recruitment 2026’ पर क्लिक करें।
  • Step 4: अपना CET-2024 एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • Step 5: फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • Step 6: ओ.टी.आर. (OTR) शुल्क जमा कर अपना फॉर्म सबमिट करें।

Rajasthan LDC Bharti 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

RSSB Clerk भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

चरणविवरण
चरण 1लिखित परीक्षा
चरण 2दस्तावेज़ सत्यापन
चरण 3अंतिम मेरिट सूची

Rajasthan LDC Bharti 2026 Exam Pattern (संक्षिप्त जानकारी)

परीक्षा का आयोजन वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगा और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

विवरणजानकारी
परीक्षा प्रकारObjective
प्रश्न प्रकारMCQ
माध्यमOffline / Online (नोटिफिकेशन अनुसार)
मेरिटलिखित परीक्षा के अंकों पर आधारित

Important Links-

आवेदन करेंक्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनक्लिक करें
Exam City ऑफिसियलक्लिक करें
RSSB ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें

Important Instructions (महत्वपूर्ण निर्देश)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Conclusion

RSSB Clerk Jr-II / Junior Assistant Recruitment 2026 राजस्थान की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। यदि आप 12वीं पास हैं और आपके पास कंप्यूटर ज्ञान है, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Leave a Comment