BPSC Project Manager Recruitment 2026: नोटिफिकेशन, आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा

BPSC Project Manager Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी। जानें रिक्तियों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें। पूरी जानकारी यहाँ प्राप्त करें।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने बिहार उद्योग सेवा संवर्ग के अंतर्गत प्रोजेक्ट मैनेजर (Project Manager) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यदि आप बिहार सरकार के उद्योग विभाग में एक सम्मानित पद पर कार्य करना चाहते हैं और आपके पास इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या संबंधित क्षेत्रों में डिग्री है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 9 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस लेख में हम BPSC Project Manager Recruitment 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

BPSC Project Manager Recruitment 2026: ओवरव्यू

विवरणविवरण (Details)
संस्था का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद का नामप्रोजेक्ट मैनेजर (Project Manager)
विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
कुल रिक्तियां09
वेतनमानपे-लेवल 9
आवेदन की भाषाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC Project Manager Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर लें और ताजा अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट या examcity.in पर विजिट करते रहें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ-

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ08 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि29 जनवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि29 जनवरी 2026
परीक्षा तिथिबाद में सूचित की जाएगी
प्रवेश पत्रपरीक्षा से पहले

BPSC Project Manager Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)

BPSC ने इस पद के लिए अलग – अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर दिया है। प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी अनिवार्य है:

  1. इंजीनियरिंग डिग्री: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मेटलर्जिकल, टेक्सटाइल, केमिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इंजीनियरिंग की किसी अन्य शाखा में द्वितीय श्रेणी की डिग्री। या
  2. विज्ञान/कला स्नातक: अर्थशास्त्र (Economics), गणित, सांख्यिकी (Statistics), भौतिकी या रसायन विज्ञान में द्वितीय श्रेणी (Honours Course) की डिग्री। या
  3. मैनेजमेंट: AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA या P.G. डिप्लोमा। या
  4. फार्मेसी: AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिग्री। या
  5. व्यावसायिक सदस्यता: ICAI (Chartered Accountants) या ICWA (Cost and Works Accountants) की सदस्यता। या
  6. तकनीकी डिग्री: सिल्क टेक्नोलॉजी/मैनेजमेंट या लेदर टेक्नोलॉजी में AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री।

BPSC Project Manager Recruitment 2026 – आयु सीमा (Age Limit)

BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01.08.2025 के सन्दर्भ में की जाएगी।

आयु सीमा विवरण-

वर्गअधिकतम आयु
न्यूनतम आयु21 वर्ष
सामान्य (पुरुष)37 वर्ष
महिला (सामान्य), बीसी / ईबीसी (पुरुष एवं महिला)40 वर्ष
एससी / एसटी (पुरुष एवं महिला)42 वर्ष

BPSC Project Manager Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को फीस जमा करना अनिवार्य है।

  • सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹100/-
  • बायोमेट्रिक शुल्क: यदि आप आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में नहीं देते हैं, तो आपको ₹200/- का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

BPSC Project Manager Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

BPSC प्रोजेक्ट मैनेजर की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए तीनों चरणों को पास करना होगा-

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह एक प्रारम्भिक परीक्षा (Screening Test) है।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Exam): इसमें विषय-विशिष्ट और सामान्य ज्ञान के पेपर शामिल हैं।
  3. साक्षात्कार (Interview): व्यक्तित्व परीक्षण और मौखिक परीक्षा।

BPSC Project Manager Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न

1. प्रारंभिक परीक्षा

यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective Type) होंगे।

  • भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग: 70 अंक
  • समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय): 40 अंक
  • मानसिक क्षमता जांच (Mental Ability): 40 अंक

2. मुख्य लिखित परीक्षा (Written Examination)

मुख्य परीक्षा में चार विषय होते हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी केवल क्वालिफाइंग पेपर हैं।

विषयकुल अंकटिप्पणी
सामान्य हिंदी100न्यूनतम 40 अंक अनिवार्य (मेधा सूची में नहीं जुड़ेगा)
सामान्य अंग्रेजी100न्यूनतम 40 अंक अनिवार्य (मेधा सूची में नहीं जुड़ेगा)
सामान्य ज्ञान200मेधा सूची (Merit List) का आधार
वैकल्पिक विषय200उम्मीदवार की पसंद का विषय

3. साक्षात्कार (Interview)

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होता है। आमतौर पर रिक्तियों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को इस चरण के लिए चुना जाता है।

BPSC Project Manager Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं, या नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  2. “Registration” लिंक पर क्लिक करें और जो जानकारी पूछी गयी है उसे भरें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें, औरआईडी और पॉसवर्ड भरकर लॉगिन करें।
  4. आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ जो भी अन्य जानकारी मांगी जाये उसे सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें, और फाइनल सबमिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक्स-

ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनक्लिक करें
Exam City होमपेजक्लिक करें
RPSC ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें

FAQ-

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में गिने जाएंगे।

आधार कार्ड न होने पर क्या अतिरिक्त शुल्क देना होगा?

हाँ, यदि आप पहचान पत्र के रूप में आधार नंबर नहीं देते हैं, तो आपको ₹200 का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा। आधार देने पर यह शुल्क नहीं लगेगा।

इस पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए 40 वर्ष, तथा SC/ST के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

क्या इस पद के लिए अनुभव (Experience) होना अनिवार्य है?

नहीं, अधिसूचना के अनुसार केवल संबंधित शैक्षणिक योग्यता (इंजीनियरिंग, MBA, या डिग्री) होना पर्याप्त है। किसी विशेष कार्य अनुभव की मांग नहीं की गई है।

मुख्य परीक्षा के किन विषयों के अंक मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं?

मेरिट लिस्ट केवल सामान्य ज्ञान (200 अंक), वैकल्पिक विषय (200 अंक) और साक्षात्कार (100 अंक) के आधार पर बनती है। हिंदी और अंग्रेजी केवल क्वालीफाइंग विषय हैं।

Leave a Comment