Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026: नोटिफिकेशन, योग्यता, आयु सीमा, 350 पद

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026: भारतीय सेना एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। इस पेज पर आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्ति विवरण, क्वालिफिकेशन, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026

भारतीय सेना (भा.से.) ने एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष अप्रैल 2026 बैच के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 350 (संभावित) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भारतीय सेना एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष भर्ती 2026 में अलग-अलग इंजीनियरिंग शाखाओं के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के पद शामिल हैं।

इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें।

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती से संबंधित सभी इम्पोर्टेन्ट डेट नीचे दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05 फरवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि05 फरवरी 2026
परीक्षा तिथिशीघ्र सूचित की जाएगी
प्रवेश पत्रपरीक्षा से पूर्व
परिणामशीघ्र अपडेट किया जाएगा

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क

भारतीय सेना एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन या परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एवं एसटी वर्ग के सभी उम्मीदवार बिना शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वर्गशुल्क
सभी अभ्यर्थी0

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 – आयु सीमा

भारतीय सेना एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा सेना के नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 20 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006 के बीच हुआ होना चाहिए। यदि किसी अभ्यर्थी की जन्म तिथि इस तय सीमा के बाहर है, तो वह इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार की जाएगी।

आयु सीमा विवरण-

विवरणआयु
न्यूनतम आयु20 वर्ष
अधिकतम आयु27 वर्ष
जन्म तिथि सीमा01 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 – ट्रेड वाइज वैकेंसी

यह रिक्तियां विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए निर्धारित की गई हैं, जिनका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

इंजीनियरिंग शाखापदों की संख्या
सिविल इंजीनियरिंग75
कंप्यूटर साइंस60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग33
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग64
मैकेनिकल इंजीनियरिंग101
अन्य इंजीनियरिंग शाखाएं17
कुल पद350 (संभावित)

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता

भारतीय सेना एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अभी इंजीनियरिंग डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित तिथि तक अपनी डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण कर लें।

शैक्षणिक योग्यता विवरण-

  • अभ्यर्थी ने संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बी.ई. / बी.टेक डिग्री उत्तीर्ण की हो।
  • अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं, अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को 01 अक्टूबर 2026 तक इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

न्यूनतम शारीरिक मानक (ऑफिसर कैडेट – पुरुष)

उम्मीदवार को प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश से पहले कुछ न्यूनतम शारीरिक मानकों को पूरा करना होता है, जिनमें दौड़, पुश-अप, पुल-अप, सिट-अप, स्क्वैट्स, लंजेस और तैराकी शामिल हैं। इन सभी शारीरिक परीक्षणों में तय मानक के अनुसार सफल होना अनिवार्य है, तभी उम्मीदवार को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।

क्रम संख्यागतिविधिन्यूनतम शारीरिक मानक
(a)2.4 किलोमीटर दौड़10 मिनट 30 सेकंड
(b)पुश-अप40
(c)पुल-अप06
(d)सिट-अप30
(e)स्क्वैट्स30 पुनरावृत्ति × 2 सेट
(f)लंजेस10 पुनरावृत्ति × 2 सेट
(g)तैराकीबुनियादी ज्ञान होना चाहिए

Indian Army SSC Technical 67th Men Recruitment 2026 – आवेदन प्रक्रिया

जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे देख सकते हैं –

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
  • एसएससी टेक्निकल 67वां पुरुष भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले पूरा फॉर्म जांच लें।

नोट: उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ना चाहिए, विशेष रूप से आयु सीमा, अंतिम तिथि एवं पात्रता से संबंधित जानकारी।

महत्वपूर्ण लिंक्स-

आवेदन करेंक्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनक्लिक करें
Exam City होमपेजक्लिक करें
भारतीय सेना की ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

भारतीय सेना SSC Technical 67वां पुरुष भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

अभ्यर्थी की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 20 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006 के बीच होना अनिवार्य है।

भारतीय सेना SSC Technical 67वां पुरुष भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

कौन-कौन से अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

वे अभ्यर्थी जिन्होंने संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बी.ई./बी.टेक डिग्री उत्तीर्ण कर ली है या जो अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं और 01 अक्टूबर 2026 तक डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment